फरीदाबाद के एनआईटी-1 मार्केट में अवैध पार्किंग ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़ी गाड़ियों की वजह से पूरे इलाके में जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों से लेकर खरीदारों तक, हर कोई इस समस्या से परेशान है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।