श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में शामिल होने के लिए फरीदाबाद और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से 1100 से अधिक यात्रियों ने मथुरा की यात्रा की। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से रेलवे स्टेशनों पर खासा उत्साह देखने को मिला। लेकिन यात्रियों को झेलम एक्सप्रेस ट्रेन की ढाई घंटे की देरी के कारण असुविधा का भी सामना करना पड़ा।