फरीदाबाद नेहरू ग्राउंड स्थित बी आर केमिकल्स की दुकान में कोतवाली पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची। एक सप्ताह पहले यहां पर एनआईए की टीम पूछताछ के लिए आई थी उसके बाद से ही यहां काफी निगरानी की जा रही है। कई बार पुलिसकर्मी पूछताछ के लिए आए हैं आज भी कोतवाली थाना प्रभारी सुबह से ही यहां पर पूछताछ करने पहुंचे।