फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: बाटा मेट्रो स्टेशन के सामने हाईवे पर भीषण हादसा, तीन कंटेनर और कार चपेट में

बाटा मेट्रो स्टेशन के सामने हाईवे पर बड़ा हादसा टला, तीन कंटेनर और कार क्षतिग्रस्त फरीदाबाद। दिल्ली-मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार तड़के बाटा मेट्रो स्टेशन के सामने एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुए इस हादसे में तीन कंटेनर ट्रक और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी चालक या अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए। जानकारी के अनुसार, पलवल निवासी कंटेनर चालक श्यामवीर दिल्ली से लोहे का स्क्रैप खाली कर वापस पलवल लौट रहे थे। उनके ट्रक में उस समय कोई माल लोड नहीं था। श्यामवीर ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और उसका टायर घूम जाने के कारण वाहन सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपनी गति धीमी कर ली। इसी दौरान दिल्ली से पार्सल लेकर पलवल जा रहा एक कंटेनर भी धीरे हो गया। तभी उसके पीछे आ रहे दूसरे कंटेनर चालक ने संतुलन खो दिया और आगे वाले कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के प्रभाव से आगे वाला कंटेनर एक कार से जा भिड़ा। इसके बाद कंटेनर नियंत्रण खो बैठा और हाईवे के दूसरी ओर लगी लोहे की सुरक्षा ग्रिल पर चढ़ गया, जिससे ग्रिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक अरविंद रावत ने बताया कि वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किसी परिचित को छोड़कर पलवल लौट रहे थे। पलटे हुए ट्रक को देखकर उन्होंने कार की रफ्तार कम कर दी थी, लेकिन पीछे से आए कंटेनर ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार को भारी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने पर पुलिस और एनएचएआई की रूट पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। एनएचएआई कर्मी महेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह पहला ट्रक पलटना और उसके बाद पीछे आ रहे वाहनों का ध्यान भटकना सामने आया है। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। गनीमत रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें