फरीदाबाद में 25 लाख के लालच में एक साधु बेटे ने जिंदा बाप को मार दिया है। बाप के नाम पर गांव पन्हेंड़ा कला में 3 अगस्त को श्रद्धांजलि यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बेटे राजेंद्र देव ने गांव में 21 किलो आटे का दीया जलाकर गांव में ढोल नगाड़ों के साथ शव यात्रा निकाली। मंगलवार को पिता अपने गांव वापस आए और लोगों को जिंदा होने का सबूत दिया। कहा कि उनके बेटे व बहू ने 10 महीने पहले मार कर घर से निकाल दिया था। प्रशासन से की न्याय की मांग।