चेन्नई में आगामी 19 जुलाई से आयोजित होने वाली 2.5 लाख रुपये की इनामी राशि वाली नेशनल टेनिस चैंपियनशिप में फरीदाबाद जिले के पांच खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे। इस चैंपियनशिप में जिले की होनहार खिलाड़ी अदिति रावत, आनंदिता उपाध्याय और इया जोशी सहित कुल पांच खिलाड़ी कोर्ट पर अपना दम दिखाने उतरेंगे।