शहर में नगर निगम मुख्यालय और जिला नागरिक अस्पताल के ठीक सामने स्थित मुख्य सड़क पिछले काफी समय से जर्जर हालत में पड़ी है। इस स्थिति के चलते आम राहगीरों, मरीजों और अस्पताल आने-जाने वाले वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी में डूबे गड्ढे कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।