अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले भर के विद्यालयों में 20 से 22 नवंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद, निबंध, प्रश्नोत्तरी, श्लोक वाचन सहित विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को तैयारी के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग ले सकें।