फरीदाबाद जिला स्तरीय खेलों के संपन्न होने के बाद शिक्षा विभाग अब राज्य स्तरीय खेलों के लिए तैयार है। 8 सितंबर से राज्य स्तरीय खेलों की शुरुआत होनी है पर एथलेटिक्स के कई खिलाड़ियों ने आधिकारिक रूप से अपने फॉर्म नहीं जमा कराए हैं। इसके चलते जिला शिक्षा विभाग कि ओर से आधिकारिक पत्र जारी करके सभी खिलाड़ियों के स्कूलों और उनके कोच को फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख बता दी गई है। सभी खिलाड़ियों को शनिवार दोपहर 12 बजे तक अपने फॉर्म जमा करवाना अनिवार्य है।