फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में छह से आठ फरवरी तक पशुधन प्रदर्शनी, बड़ी संख्या में शामिल होंगे पशुपालक

फरीदाबाद जिले के पशुपालक छह से आठ फरवरी तक कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाली पशुधन प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे हैं। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य पशुपालन को बढ़ावा देना, पशुपालकों को नई तकनीकों से जोड़ना और उन्हें अपने पशुओं की बेहतर नस्ल व देखभाल के बारे में जानकारी देना है। जिले से बड़ी संख्या में पशुपालक इस आयोजन में शामिल होकर अपने पशुओं का प्रदर्शन करेंगे। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पशुपालकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। विभाग की ओर से किसानों को कुरुक्षेत्र तक लाने और वापस ले जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही पशुओं के सुरक्षित परिवहन और ठहराव के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें