फरीदाबाद में स्वास्थ्य जांच शिविर में ईसीजी, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स आदि की जांच की गई। इस निशुल्क जांच शिविर का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन और बत्रा अस्पताल के सहयोग से सेक्टर 15 स्थित सैनी धर्मशाला शिव मंदिर में हुआ। जिसमें 61 लोगों ने विभिन्न प्रकार की जांच करवाई। उनको डॉक्टरों ने जांच के बाद परामर्श और दवा दी।