हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी और 10वीं की परीक्षाएं 26 फरवरी से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में कुल 79 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं को सुनियोजित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए विभाग द्वारा प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, उनके प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करके सुविधाओं का विस्तार करने के आदेश दिए गए हैं, जिससे परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों को परेशानी न झेलनी पड़े। जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 28 हजार विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे।