फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से 150 कारें चुराने वाले धरे गए

गौरव चौधरी, अमर उजाला टीवी/ फरीदाबाद Updated Tue, 27 Dec 2016 09:00 AM IST

फरीदाबाद पुलिस ने एनसीआर के बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। ये गिरोह चार साल से सक्रिय था। क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने इस गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में गिरोह ने दिल्ली-एनसीआर में 100 वारदातों को अंजाम देना कबूला है। चार साल में गिरोह ने एनसीआर में तकरीबन 150 कारें चुराई हैं। इनकी निशानदेही पर 16 कारें, 25 बाइक और 5 स्कूटी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी दिल्ली के नंद नगरी, फरीदाबाद के फतेहपुर तगा और मेवात के बताए जाते हैं। कुछ वाहनों को गिरोह के सदस्य दिल्ली में कटवाकर अलग-अलग पार्ट बेच देते थे। इसके अलावा वाहनों के फर्जी दस्तावेज बनवाकर बेच देते थे।
 

Latest

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें