फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में 3.50 लाख करोड़ की 42 बड़ी परियोजनाओं पर नजर, 96 फीसदी काम प्रगति पर

रेनू सकलानी Updated Fri, 30 Jan 2026 12:45 PM IST

उत्तराखंड में 3.50 लाख करोड़ की 42 बड़ी परियोजनाओं पर काम हो रहा है। इनमें 96 फीसदी काम प्रगति पर है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से एक महत्वपूर्ण हिमालयी राज्य के रूप में उभर रहा है। राज्य में कनेक्टिविटी, बिजली उत्पादन, विस्तार और तीर्थयात्रा से जुड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर लगातार काम हो रहा है। पर्यावरणीय संवेदनशीलता के बावजूद उत्तराखंड प्रगति निगरानी प्रणाली (प्रगति) का एक अहम केंद्र बनकर सामने आया है। राज्य में वर्तमान में 3.50 लाख करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली 42 प्रमुख परियोजनाओं की निगरानी की जा रही है। इनमें से 15 बड़ी परियोजनाएं, जिनकी लागत 1.22 लाख करोड़ रुपये है, प्रगति प्रणाली के तहत समीक्षा में शामिल हैं। ये सभी राष्ट्रीय महत्व की आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाएं हैं। परियोजनाओं की स्थिति की बात करें तो 42 में से 10 परियोजनाएं पूरी होकर चालू हो चुकी हैं, जिनमें करीब एक लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। वहीं, 32 परियोजनाएं अभी कार्यान्वयन के चरण में हैं, जिन पर लगभग 3.3 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि कुल निवेश का 96 प्रतिशत से अधिक हिस्सा इस समय निर्माण और क्रियान्वयन की अवस्था में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें