फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कर्णप्रयाग में छाए काले बादल; बढ़ी ठिठुरन

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक सुबह-शाम ठंड में इजाफा हुआ है। कर्णप्रयाग में सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। बादल छाने से ठंड में इजाफा हो गया है, ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। वहीं, थराली, देवाल, गौचर आदि स्थानों में भी ठंड में इजाफा हुआ है। मसूरी में भी मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहे। इसके साथ ही ठंडी हवा चल रही है। लोगों ने अपने घरों में अलाव जलाने शुरू कर दिए हैं। कई जगह प्रशासन भी अलाव जलवा रहा है ताकि सड़क पर रहने वाले लोगों को ठंड से राहत मिले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें