पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रादेशिक जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के सदस्यों ने परेड ग्राउंड से विशाल गर्जना रैली निकाली। रैली के बाद शिक्षक सचिवालय कूच के लिए रवाना हुए। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की।