फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट में मां-बेटी गिरफ्तार, ईंट से भी हमले का आरोप

रेसकोर्स इलाके में बुधवार शाम को एक महिला और उसकी बेटी ने महिला पुलिसकर्मियों से बीच सड़क पर जमकर हाथापाई और गाली-गलौज की। मामले में नेहरू कॉलोनी पुुलिस ने बुधवार को आरोपी मां-बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला शिक्षिका है। आरोप है कि उन्होंने हाथापाई के दौरान ईंट उठाकर भी हमला किया। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि इलाके में बिजली के तार डालने के विवाद की एक शिकायत मिली थी जिस पर चीता टीम भेजी गई। वहां आरोपी महिला और उसकी बेटी पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगीं। सूचना पर उपनिरीक्षक कुसुमलता पुरोहित और महिला सिपाही स्वाति मौके पर पहुंचीं। आरोपी शिक्षिका संतोष रावत और उसकी बेटी ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। पुलिस टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन संतोष ने ईंट उठाकर भी हमला किया। पुलिस टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद मां-बेटी को हिरासत में लिया। इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें