आईएमए देहरादून के अध्यक्ष डॉ. महेश कुड़ियाल और अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा क्षेत्र की चुनौतियों तथा जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन विषयों को लेकर जल्द विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।