फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अठूरवाला में पहली बार होगा चक्रव्यूह का भव्य मंचन, गढ़वाली भाषा में होंगी सभी प्रस्तुतियां

जौलीग्रांट। टिहरी विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला के राजकीय इंटर कॉलेज कोटी में पहली बार 11 जनवरी को अठूरवाला सांस्कृतिक मंच द्वारा भव्य रूप में चक्रव्यूह का मंचन किया जाएगा। इन दिनों अठूरवाला में चक्रव्यूह मंचन की तैयारियां की जा रही हैं। चक्रव्यूह मंचन पहाड़ी संस्कृति पांडव नृत्य का एक भाग है, जिसमें महाभारत की प्रसिद्ध सैन्य रचना चक्रव्यूह को नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें अभिमन्यु का वध करने के लिए द्रोणाचार्य ने कौरवों की ओर से चक्रव्यूह की रचना की थी। यह महाभारत का सबसे मार्मिक भाग है। जिसमें अभिमन्यु को प्रवेश करना तो आता है लेकिन वापस निकलना नहीं आता। सांस्कृतिक मंच की निर्देशक डॉ. ममता कुंवर ने कहा कि चक्रव्यूह मंचन के दौरान गढ़वाली वाद्य यंत्रों द्वारा पांडवों का आह्वान किया जाएगा। हर द्वार पर एक महारथी खड़ा होगा। सातवें द्वार से पहले ही छल से अभिमन्यु का वध कर दिया। चक्रव्यूह मंचन के दौरान गढ़वाली वाद्य यंत्रों से पांडवों का आह्वान किया जाएगा। अर्जुन द्वारा जयद्रथ वध की प्रतिज्ञा के साथ ही चक्रव्यूह मंचन समाप्त होगा। दो घंटे तक चलने वाले इस मंचन में सभी प्रस्तुतियां गढ़वाली में दी जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें