फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में नगर पालिका में कर्मचारी और वकील विवाद ने पकड़ा तूल, हड़ताल से कामकाज ठप

मसूरी नगर पालिका कर्मचारी और वकील के बीच विवाद मामले ने तूल पकड़ लिया। दूसरे दिन भी कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी रही, जिससे पालिका का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। कर्मचारियों ने मालरोड के दोनों बैरियर खुले छोड़ दिए, जिससे वाहनों की आवाजाही बढ़ गई और पर्यटक परेशान नजर आए। पालिका परिसर में कर्मचारियों ने वकील के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि जब तक वकील के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें