हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक होटल में अमर उजाला की ओर से निवेश कुंभ का आयोजन किया गया। परिचर्चा में एसएस इन्वेस्टमेंट के संस्थापक एवं निदेशक पंकज जायसवाल, नरूला इन्वेस्टमेंट्स के संस्थापक एवं निदेशक मनोज कुमार नरूला, स्टर्लिंग पोर्टफोलियो के संस्थापक एवं निदेशक राजेंद्र बिष्ट और फाइनेंशियल पांडा के संस्थापक एवं निदेशक अमित पांडे ने निवेश के बेहतर विकल्पों और वित्तीय प्रबंधन से जुड़ी जरूरी जानकारी साझा की। इस दौरान विशेषज्ञों ने निवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।