टपकेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य गेट के नजदीक पुराना आम का पेड़ का एक बड़ा हिस्सा आज प्रातः 3 बजे गिर गया है जिससे पूरी बिजली व्यवस्था चरमरा गई है, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर के योगाचार्य डा बिपिन जोशी ने बताया यातायात भी बाधित हो गया है, गनीमत रही रात को पेड़ गिरा वरना कोई बड़ी अनहोनी हो जाती।