देहरादून पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि पुष्कर सिंह धामी, शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, विधायक विनोद चमोली एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान की। 109 समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और 1347 एलटी शिक्षको अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।