देहरादून में बीजेपी के जनता मिलन कार्यक्रम में मंत्री के सामने जहर खाकर पहुंचने वाले ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मौत हो गई। जैसे ही इस बात की खबर प्रशासन को मिली हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी अधिकारी प्रकाश पांडे के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।