21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देहरादून के परेड ग्राउंड में भी योग दिवस पर खास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस प्रशासन ने नया रोड मैप बनाया है साथ ही सुरक्षा के लिए फोर्स की तैनाती भी की जाएगी।