फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Iyer Injury: आईसीयू से बाहर आए श्रेयस अय्यर, अब कैसी है तबियत?

Tue, 28 Oct 2025 03:39 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी और वनडे उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की स्थिति स्थिर लेकिन नाजुक बनी हुई है। आईसीयू से उनको बाहर लाया गया है। बीसीसीआई ने सोमवार को जानकारी दी कि श्रेयस अय्यर की बाई पसली के नीचे के हिस्से में चोट लगी है। उन्हें आगे की जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्कैन से पता चला है कि उनकी तिल्ली में चोट लगी है। उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर है और वह स्वस्थ हो रहे हैं। 

बीसीसीआई की मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से उनकी चोट की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। भारतीय टीम के डॉक्टर श्रेयस की प्रतिदिन प्रगति का आकलन करने के लिए उनके साथ सिडनी में रहेंगे।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते वक्त श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को ने उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट देते हुए बताया था कि टीम के डॉक्टर उनके साथ ही मौजूद रहेंगे। सूर्यकुमार यादव ने भी श्रेयस अय्यर की तबियत को लेकर बड़ी जानकारी दी। 

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि पहले दिन जब मुझे पता चला कि वह चोटिल हो गया है तो मैंने उसे फोन किया। मुझे पता चला कि उसके पास उसका फोन नहीं था। इसलिए, मैंने फिजियो को फोन किया और उन्होंने मुझे बताया कि श्रेयस की हालत स्थिर है। पहले दिन आप किसी भी चीज के बारे में निश्चित नहीं हो सकते। लेकिन मैं पिछले दो दिनों से श्रेयस से बात कर रहा हूं और वह फोन पर जवाब दे रहे हैं।

सूर्या ने बताया कि अगर वह जवाब दे रहे हैं तो इसका मतलब है कि वह स्थिर हैं। वह ठीक दिख रहे हैं, डॉक्टर उनके साथ हैं। लेकिन अगले कुछ दिनों तक वह निगरानी में रहेंगे। वह मैसेज का जवाब दे रहे हैं तो यह अच्छी बात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें