फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट भी जीता, सीरीज भी जीती, विराट-अश्विन का डबल धमाका

Mon, 12 Dec 2016 07:19 PM IST
अनुराग शुक्ल,अमर उजाला टीवी/नई दिल्ली

भारत ने मुंबई के वानखेड़े टेस्ट में जीत के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी अपने नाम कर ली है। कप्तान विराट कोहली की धमाकेदार डबल सेंचुरी और आर. अश्विन के 12 विकेट की मदद से भारतीय शेरों के सामने अंग्रेज 195 रन पर ढेर हो गए और भारत ने एक पारी और 36 से टेस्ट जीत लिया। पहले पारी में इंग्लैंड के 400 रनों के जवाब में भारत ने कोहली के 235 रन के साथ मुरली विजय और जयंत यादव के शतकों की मदद से 631 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वहीं इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में भी भारत के स्कोर को पार नहीं कर पाई। भारत की ओर से अश्विन ने फिर कमाल दिखाया और पहली पारी की तरह से दूसरी पारी में भी 6 विकेट लिए।  इसी के साथ ही विराट कोहली की टीम ने 23 साल बाद इंग्लैंड को लगातार तीन टेस्ट मैच हराने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें