फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Won Asia Cup 2025: एशिया कप का चैंपियन बना भारत, पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया

Mon, 29 Sep 2025 12:23 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने अजेय रहते हुए यह टूर्नामेंट अपने नाम किया और पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली। भारत के लिए तिलक वर्मा ने अभूतपूर्व पारी खेली और नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया। रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। 

कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में केवल 146 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। तिलक वर्मा ने जुझारू पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। 

कुलदीप ने इस एशिया कप में 6.27 की इकॉनोमी रेट से कुल 17 विकेट झटके। कुलदीप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके साथ ही कुलदीप पूर्णकालिक देशों के बीच किसी टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में अफगानिस्तान के फजलहक फारूकी और भारत के अर्शदीप सिंह की बराबरी कर ली है। फारूकी और अर्शदीप ने 2024 टी20 विश्व कप में 17-17 विकेट लिए थे। वहीं, इस लिस्ट में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा भी शामिल हैं जिन्होंने 2021 टी20 विश्व कप में 16 विकेट लिए थे।  

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी एशिया कप 2025 में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। अभिषेक शर्मा का बल्ला एशिया कप 2025 में जमकर गरजा और उन्होंने  इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए हैं। एशिया कप के पूरे टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। अभिषेक ने जहां सर्वाधिक रन बनाए, वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कलाई के स्पिनर कुलदीप सबसे आगे रहे।

सुपर चार चरण में अभिषेक ने तीन अर्धशतक लगाए। अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ 74, बांग्लादेश के खिलाफ 75 और श्रीलंका के खिलाफ 61 रनों की पारी खेली। फाइनल में वह हालांकि, पांच रन बना पाए। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभिषेक 314 रनों के साथ शीर्ष पर रहे। दूसरे स्थान पर श्रीलंका के पाथुम निसांका है जिन्होंने 261 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें