बुधवार 26 अक्टूबर को रांची में हुए चौथे वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड से 19 रनों से हार गई। कीवी टीम अब 2-2 की बराबरी के साथ विशाखापट्टनम में फाइनल खेलने उतरेगी। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 260 रन बनाए। भारतीय टीम जवाब में 48.4 ओवर में 241 रन बनाकर आल आउट हो गई।