फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांकेर: मासूम बच्ची से दुष्कर्म मामले पर महिलाओं ने निकाली रैली, दोनों आरोपियों को फांसी देने की मांग

Fri, 13 Mar 2026 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

 कांकेर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ वही गाँव के 2 युवकों ने अनाचार किया था, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक ओर जहां बच्ची को बेहतर उपचार के लिए भर्ती किया गया था, वही पुलिस ने मामले को देखते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, कांकेर जिले की महिलाओं ने इस घटना के बाद शुक्रवार को एक रैली निकाल कर आरोपियों को फाँसी की सजा देने की बात कही है।
  बता दे कि करीब सप्ताह भर पहले 2 युवकों ने कांकेर जिले के एक घर मे चोरी करने के नियत से घुसे थे, जहाँ चोरों ने देखा कि एक 6 वर्षीय बच्ची अपने परिजनों के साथ सो रही है, परिजनों को भनक लगे बिना ही आरोपियों ने बच्ची को घर से उठाकर कुछ दूरी पर ले गए और उसके साथ अनाचार किया, घटना की जानकारी सामने आने के बाद गाँव मे रोष देखने को मिला, बच्ची के साथ हुए इस घटना ने जिले को हिला दिया, मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर शुक्रवार को महिलाओं में भारी आक्रोश देखने को मिला, वही महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग में रैली निकालकर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया, इसके बाद उन्होंने कांकेर कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए दोनों आरोपियों रोहन कुमार जैन 19 वर्ष निवासी सिदेसर थाना कांकेर व अमित कुमार जैन 20 वर्ष निवासी हॉट कोंगेरा थाना कांकेर को फांसी की सजा देने की मांग की, महिलाओं का कहना है कि यदि आरोपियों को कड़ी सजा नहीं दी गई तो वे जेल से बाहर आकर फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं, उनका आरोप है कि नशे की प्रवृत्ति के कारण ऐसे लोग समाज के लिए खतरा बनते जा रहे हैं, इसलिए दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देते हुए फांसी दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। महिलाओं ने निकाली रैली- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें