फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में डकैती मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, नौ करोड़ का सोना और नकदी ले गए थे बदमाश

गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में शनिवार की शाम हथियार के बल पर 8.56 लाख रुपये नकदी और 8.540 किलो सोना लूटने मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ ऑडिटर बनकर मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में आए थे और स्टाफ ने कंपनी के अधिकारी समझकर उनको चाय भी पिलाई थी। मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी क्षेत्र मैनेजर जयदीप की शिकायत पर सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज किया था। अपराध शाखा सेक्टर-10 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में लूट करने वाले तीन आरोपी मंगलवार को गुरुग्राम के धनकोट गांव के पास से गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान सोनीपत के सिवानका गांव निवासी मोहन उर्फ मोहना (22 वर्ष), सोनीपत के डसना गांव निवासी सन्नी उर्फ सुनील (20 वर्ष) और करनाल के खुरलत गांव निवासी राहुल उर्फ बेहरा (21 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में इन तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें