फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव : रेलवे स्टेशन पहुंच वार्ड वासियों ने सौंपा ज्ञापन, परेशानी से कराया अवगत

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Updated Thu, 16 Apr 2026 03:39 PM IST

राजनांदगांव शहर के गौरी नगर स्टेशन पारा के वार्ड वासियों ने बड़ी संख्या में राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा हैं,जिसमें अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण वार्ड वासियों को हो रही परेशानियों को लेकर अवगत कराया गया हैं,इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ड वासी कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी भी मौजूद रहे और जल्द से जल्द दोनों अंडर ब्रिज का निर्माण किए जाने की मांग इस दौरान की गई।

राजनंदगांव रेलवे स्टेशन के गौरी नगर और स्टेशन पारा के पास रेलवे के द्वारा दो अंडर ब्रिज का निर्माण बीते लगभग 3 वर्षों से किया जा रहा हैं,लेकिन अब तक इस अंडर ब्रिज का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं,अंडर ब्रिज का निर्माण आधा अधूरा पड़ा हुआ हैं,जिसके कारण लोगों को लंबा सफर तय कर स्टेशन पारा और गौरी नगर पहुंचना पड़ रहा हैं,वही आज बड़ी संख्या में वार्ड वासियों और कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पहुंचकर ज्ञापन सौंपा हैं।

इस दौरान कांग्रेस नेता हफीज खान ने बताया कि गौरी नगर और स्टेशन पारा अंडर ब्रिज का काम लगभग 3 वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया था,लेकिन आज तक उसे कार्य को पूर्ण नहीं किया गया हैं,जिस कारण स्टेशन पारा,चिखली,गौरी नगर पटरी पार के सभी क्षेत्र वासियों को आने जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं,स्टेशन पार रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण लोगों को ब्रिज के ऊपर से जाना पड़ रहा हैं,अंडर ब्रिज का निर्माण अधूरा होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही हैं,जिसको लेकर स्टेशन प्रबंधक का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया है और चेतावनी दी गई है कि अगर यह एक हफ्ते के अंदर अंडर ब्रिज का काम प्रारंभ नहीं किया गया तो पब्लिक के साथ राजनांदगांव स्टेशन का घेराव किया जाएगा और आंदोलन किया जाएगा।   .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें