फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: टिप्पर ने सड़क पर खेल रहे मासूम को रौंदा, ग्रामीणों ने किया हंगामा, ड्राइवर को पीटा फिर...

Tue, 04 Aug 2026 09:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

Jagdalpur Crime news: छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मादर में एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने सड़क पर खेल रहे मासूम को बुरी तरह से रौंद दिया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना को लेकर लोगों में बेहद आक्रोश की लहर है। 

मामले की जानकारी देते हुए लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि बैगा ने बताया कि मादर गांव में रहने वाले भूपेंद्र पटेल का तीन वर्षीय बेटा हार्दिक पटेल अपने घर के आंगन में खेल रहा था। उसी समय घर के सामने मार्ग से एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक निकला और उसने बच्चे को नहीं देखा और उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस हिरासत में आरोपी
आक्रोशित भीड़ ने घटना को देख चालक का पीछा पीछा किया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं टिप्पर को जब्त किया है। बच्चे के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। वहीं आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें