24jjrp03- झज्जर-बहादुरगढ़ रोड की खराब हालत। संवाद
झज्जर। झज्जर से बहादुरगढ़ मार्ग पिछले कई सालों से बुरी तरह से टूटा हुआ है, इसपर रोड़े डालकर काम चलाया जा रहा है। अब भी सड़क निर्माण कब शुरू होगा, यह कहना मुश्किल है।
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर जिला मुख्यालय पर इसके वर्क अलाटमेंट की कॉपी अब तक नहीं पहुंची है। यह रोड लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाना है।
लगभग चार साल से झज्जर-बहादुरगढ़ रोड की हालत खराब हो चुकी है। सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। यह दिल्ली जाने का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इस रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चालकों का निकलना दूभर हो चुका है। इस रोड के निर्माण को लेकर विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने 20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी भी दे दी थी। उसके बाद लगा था कि विस चुनाव पूरा होने के तुरंत बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन विस चुनाव खत्म हुए भी दो माह से ज्यादा समय बीत चुके हैं, पर अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक जिला मुख्यालय पर इस काम के वर्क अलॉट की कॉपी तक नहीं आई है। अधिकारियों को यह भी जानकारी नहीं है कि यह वर्क किसे अलॉट किया गया है। वर्क अलाॅटमेंट के बाद ही काम शुरू हो पाएगा।
कई गांवों में बिछेंगे ब्लाॅक : वर्क अलॉटमेंट की कॉपी आने के बाद काम शुरू हो जाएगा। दुल्हेड़ा सहित आगे के कुछ गांव और हैं, जहां पर ब्लाक बिछाए जाएंगे। सर्दी के दिनों में ही ब्लाॅक बिछाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। बिटुमन की परत बिछाने का काम सर्दी के बाद शुरू होगा।
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद