जीत दर्ज करने के बाद खुशी मनाते सिडनी सिक्सर बिलावर की टीम के खिलाड़ी। स्रोत आयोजक।
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी बिलावर प्रीमियर क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में सिडनी सिक्सर्स बिलावर ने बट्टल क्रिकेट क्लब की टीम को 43 रनों से मात देकर प्रतियोगिता के अगले दौर मे प्रवेश कर लिया।
बट्टल क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर के मैच में सिडनी सिक्सर्स बिलावर की टीम ने छह विकेट गंवाकर 123 रन बनाए। बल्लेबाज सुजल ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया वहीं बल्लेबाज स्पर्श ने 35 और अभिषेक ने 30 रन बनाए। बट्टल के गेंदबाज मोहित ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी बट्टल क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और टीम 12वें ओवर में 80 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
बिलावर की टीम ने 43 रनों से मैच जीत लिया। बट्टल के गेंदबाज पंकज ने सर्वाधिक 30 रन बनाए वहीं बिलावर के गेंदबाज पीयूष शर्मा ने चार विकेट लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बल्लेबाज सुजल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद
मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद