जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के नानांसू गांव के सरकारी स्कूल के शिक्षक कई दिनों से नदारद हैं। बच्चे रोज स्कूल जाते हैं, बंद स्कूल के बाहर बैठकर करीब दो घंटों तक टीचर्स का इंतजार करते हैं और फिर बिना पढ़े वापस घर लौट आते हैं। 15 अगस्त के बाद से रोज ऐसा ही हो रहा है। वहीं मीडिया में बात सामने आने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए हैं।