फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: एनएच-30 में टैंकर व ट्रक की टक्कर, ड्राइवर घायल, पुलिस-ग्रामीणों ने खुलवाया जाम

Sun, 14 Jun 2026 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

जगदलपुर में नेशनल हाईवे 30 में रविवार की सुबह कोसा सेंटर के सामने 5 बजे तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैंकर व ट्रक का ड्राइवर दोनों ही घायल हो गये। इस घटना से मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व ग्रामीणों की मदद से लगे जाम को घंटो की मशक्कत के बाद खुलवाया गया। वहीं, सूचना मिलते ही डायल 112 और बस्तर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल ड्राइवर को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर में इलाज के लिए भर्ती कराया है। हादसे के बाद सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाकर सड़क को बहाल किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी ने बताया कि आज सुबह एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था, जबकि टैंकर रायपुर की ओर से जगदलपुर की ओर आ रहा था। बस्तर के कोसा सेंटर के पास जैसे ही दोनों गाड़िया आई, अचानक से दोनों वाहन चालकों के नियंत्रण बिगड़ गया और आमने सामने भिड़त हो गई। इस घटना में ट्रक चालक फस गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सुचना दिया। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा वही सड़क के बीचो-बीच खड़ी ट्रक व टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद हाइवे से हटाया गया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक मार्ग जाम रहा।घायलों को अस्पताल पहुँचाने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें