फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से होते हुए बिजली पोल से टकराई, कोई हताहत नहीं

Thu, 02 Jul 2026 01:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

दंतेवाड़ा जिले के कलेक्ट्रेट के पास आज तड़के एक तेज रफ्तार कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच बने डिवाइडर को तोड़ते हुए बिजली खंबे से जा टकराई। इस हादसे में चालक व साथ बैठे युवक को किसी भी तरह से कोई नुकसान नही हुआ। वही गाड़ी सुबह तक वही पर खड़ी रही। हादसे में गाड़ी के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

मामले के बारे में बताया जा रहा है कि जगदलपुर निवासी युवक अपने एक ड्राइवर को लेकर रात को अपने घर जगदलपुर आने के लिए निकला हुआ था। पुलिस के अनुसार युवक का गीदम में कलेक्ट्रेट के आसपास कही घर का निर्माण करा रहा था। जिसे देखने के लिए आया हुआ था। देर रात को अपने घर जाने के दौरान कार को रफ्तार अधिक होने के कारण चालक अपना नियंत्रण नही रख पाया और सड़क के बीचोबीच बने डिवाइडर को तोड़ते हुए खंबे से जा टकराया। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार से कोई ज्यादा नुकसान नही हुआ था। रात में ही कुछ लोगों ने घायलों को अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। लेकिन कार को सुबह हटाया गया। लोगों ने बताया कि रात में कार की रफ्तार काफी तेज थी, कुछ लोग इस दौरान टकराने से भी बच गए थे। फिलहाल किसी को ज्यादा नुकसान नही हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें