फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: राजनांदगांव में नाबालिग को प्रताड़ित करने पर कांग्रेस का एसपी कार्यालय घेराव

Tue, 02 Jun 2026 03:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव के सोमनी थाने में एक नाबालिग बालिका को प्रताड़ित करने और गलत तरीके से गर्भवती बताए जाने के मामले में कांग्रेस ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने बीते 25 मई को हुई घटना में उचित कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एक 14 वर्षीय बालिका को सोमनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती बताया गया था। इसके बाद सोमनी थाना पुलिस उसे परिवार सहित थाने ले गई और कथित तौर पर प्रताड़ित किया।

जांच में बालिका गर्भवती नहीं पाई गई। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी और महिला प्रधान आरक्षक को निलंबित किया था। अब कांग्रेस संबंधित अधिकारियों और गलत रिपोर्ट देने वाले डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं अब इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया है और मारपीट करने वाली महिला प्रधान आरक्षक और संबंधित अधिकारियों और गलत रिपोर्ट देने वाले डॉक्टर के ऊपर कारवाई किए जाने की मांग की है। इस तरीके से नाबालिग बच्ची को गलत तरीके से गर्भवती बताया गया। जिसके कारण नाबालिग बच्ची और उसके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

इसको लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने की।  पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा पत्र सौंपा गया हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें