राजनांदगांव संस्कारधानी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई 87 वर्ष की भव्य रथ यात्रा आस्था श्रद्धा और उल्लास के वातावरण के साथ निकाली,शहर के गांधी चौकी स्थिति श्री जगन्नाथ मंदिर से भव्य रथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकाली गई,इस दौरान भजन गायन महा भोग प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया,जहां बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक किस दौरान मौजूद रहे।
शहर के गांधी चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से जय घोष के साथ श्री जगन्नाथ बलभद्र और माता सुभद्रा की सुसज्जित रथ यात्रा नगर भ्रमण पर निकली,जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया,इसके साथ ही रथ की डोर खींचते के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया,इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक इस भव्य रथ यात्रा में मौजूद रहे और भगवान से आशीर्वाद लिया,बता दे की मंदिर समिति द्वारा लगातार 87 वर्ष से यह रथ यात्रा निकाली जा रही हैं,इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और भक्त मौजूद रहे।
.- फोटो : credit
.- फोटो : credit