फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में राशि की गई अंतरित

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Updated Sat, 28 Feb 2026 04:52 PM IST

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा आज कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के खाते में राशि अंतरित की गई हैं,राजनांदगांव शहर के गांधी सभागृह में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जहां राजनांदगांव में भी किसानों के खातों में राशि अंतरित की गई,इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए और कृषक उन्नति योजना के तहत राशि अंतरित की गई।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम से कृषक उन्नति योजना अंतर्गत किसानों के खातों में राशि अंतरित की गई हैं,राजनांदगांव शहर के गांधी सभागृह में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया,जहां राजनांदगांव जिले के 124101 किसानों को 454 करोड़ 11 लाख 71 हजार रुपए से अधिक की अदान सहायता राशि सीधे कृषकों के खाते में भुगतान किया गया हैं,वर्चुअल माध्यम से यह पूरा कार्यक्रम आयोजित किया गया,जहां स्कूल शिक्षा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक इस दौरान मौजूद रहे और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को भी इस दौरान सम्मानित किया गया और किसानों के खाते में ऑनलाइन राशि अंतरित की गई। .- फोटो : credit  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें