फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: पहली ही बारिश में रेलवे ओवरब्रिज में दरारें, DRM ने किया निरीक्षण; जांच शुरू

Mon, 06 Jul 2026 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले के बरगा, मुसरा और आलीवारा में रेलवे द्वारा बनाए गए ओवरब्रिज पहली ही बारिश में सवालों के घेरे में हैं। लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इन पुलों पर डामर उखड़ने और दरारें आने की शिकायतें मिली हैं। इन समस्याओं के बाद रेलवे डीआरएम ने बरगा ओवरब्रिज का निरीक्षण किया है।

तीनों ओवरब्रिजों पर डामर उखड़ने, दरारें पड़ने और कुछ स्थानों पर अलाइनमेंट प्रभावित होने की शिकायतें हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और गुणवत्ता मानकों का पालन न करने का आरोप लगाया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू मुदलियार ने इसे भ्रष्टाचार का मामला बताया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। एक ही बारिश में पुलों की ऐसी स्थिति बड़े पैमाने पर अनियमितता का संकेत है। कांग्रेस अध्यक्ष ने भी इसे बड़े स्तर पर हुए भ्रष्टाचार का मामला बताया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रेलवे प्रशासन की कार्रवाई
रेलवे प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। डीआरएम दीपक गुप्ता ने बताया कि दरार की सूचना पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची थी। सुरक्षा की दृष्टि से दरारों को अस्थायी रूप से भरवाया गया है। यह कदम किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है।

विशेषज्ञों की जांच
ओवरब्रिजों का डिजाइन तैयार करने वाले विशेषज्ञों की टीम मुंबई से जांच के लिए आ रही है। विस्तृत जांच के बाद तकनीकी कारणों का पता लगाया जाएगा। जहां भी खामियां मिलेंगी, उन्हें तत्काल दूर किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। एजेंसियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें