गुजरात में कांग्रेस को मिली हार और हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत के बाद एक बार फिर राजस्थान में सियासत गरमा गई है। राजस्थान कांग्रेस की दो प्रमुख नेता अशोक गहलोत और सचिन पायलट के प्रदर्शन का भी आंकलन किया जा रहा है। गुजरात-हिमाचल चुनाव के नताओं के बाद पायलट समर्थक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निशाने पर लिया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम की एक ट्वीट से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। दरअसल, प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया कि 'युवा नेता सचिन पायलट हिमाचल के ऑब्जर्बर थे और हमारे अनुभवी नेता अशोक गहलोत गुजरात के, आगे मुझे कुछ नहीं कहना।'