फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंतेवाड़ा दौरे पर सीएम मोहन यादव: मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, साइंस सेंटर का किया अवलोकन

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Updated Tue, 19 May 2026 09:51 PM IST

दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में मंगलवार दोपहर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दर्शन करने के साथ देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान दंतेवाड़ा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। साथ ही पूजा के बाद उन्होंने दंतेवाड़ा स्थित साइंस सेंटर का भी अवलोकन किया।

बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी देवी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बस्तर संभाग में आयोजित मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने दंतेवाड़ा पहुंचकर मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

देवी दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा स्थित साइंस सेंटर का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने बच्चों के लिए संचालित शैक्षणिक और विज्ञान आधारित गतिविधियों की जानकारी ली। साइंस सेंटर में बच्चों को आधुनिक तकनीक, विज्ञान प्रयोग और नवाचार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सेंटर में मौजूद विभिन्न मॉडल और प्रयोगशालाओं को देखा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक केंद्र बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें विज्ञान के प्रति प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें