फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव में मोहारा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों पर प्रार्थी ने मारपीट का लगाया आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Updated Wed, 11 Feb 2026 11:02 PM IST

राजनांदगांव जिले के मोहारा पुलिस चौकी के पुलिस वालों के ऊपर प्रार्थी ने मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत की हैं,मुड़िया गांव में रहने वाले वेनू वर्मा ने मोहारा पुलिस चौकी के चार पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया हैं,जिसकी शिकायत उसने एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से की है और इस पूरे मामले में मारपीट गाली गलौज करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई हैं।

पूरा मामला राजनांदगांव जिले के मोहारा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़िया का हैं,जहां मुड़िया के वेनू वर्मा और उनके भाई के बीच निर्माणाधीन घर के पीछे अवैध कब्जा को लेकर वाद विवाद हो गया,जिसकी रिपोर्ट दोनों के द्वारा पुलिस में लिखाई गई,जिसके बाद मोहारा चौकी के कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और प्रार्थी वेनू वर्मा को मोहारा पुलिस चौकी बुलाया गया,इस दौरान प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई हैं,उन्हें पट्टे से मारा गया है और थप्पड़ मारा गया हैं,जिससे कान से खून निकलने के साथ ही अन्य जगहों पर चोट आई हैं,इस पूरे मामले में प्रार्थी ने अपने पत्नी और अन्य लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा है और संबंधित पुलिस वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है और उचित कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया गया हैं।
 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें