फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: दंतेवाड़ा में रेलवे क्रॉसिंग पर भारी लोहे का बंकर गिरा, जाम के बाद पुलिस ने रोड कराया साफ

Wed, 25 Mar 2026 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

दंतेवाड़ा जिले में रेलवे क्रॉसिंग के पास बीती देर रात एक भारी लोहे का बंकर गिर गया। यह घटना सड़क के बीचोबीच हुई, जिससे मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। दोपहर बाद जाम मार्ग को खोल दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया था। अब सड़क क्लियर हो गई है।

एनएमडीसी बचेली से दंतेवाड़ा की ओर एक लोहे के बंकर का परिवहन किया जा रहा था। मंगलवार की देर रात जैसे ही यह बंकर गाड़ी दंतेवाड़ा के रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, वह अचानक टकराकर गिर पड़ी। बंकर लोहे की एक बहुत भारी मशीन है। इसे हटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

इस बंकर का उपयोग कच्चे लोहे को डालकर कुचलने के लिए किया जाता है। भारी-भरकम होने के कारण इसे ट्रेलर की मदद से ले जाया जा रहा था। कुल तीन मशीनों का एक साथ परिवहन किया जा रहा था। उनमें से एक बंकर के गिरने से आवाजाही पूरी तरह से रुक गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस का मुख्य उद्देश्य देर रात किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था। मार्ग जाम न हो, इसके लिए भी पुलिसकर्मी लगातार प्रयास कर रहे थे। इस घटना से स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी असुविधा हो रही थी। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसके बाद पुलिस ने मार्ग को खुलवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें