फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: लो वोल्टेज से लोग परेशान, विद्युत कार्यालय में वार्डवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Updated Fri, 17 Apr 2026 04:46 PM IST

शहर के गौरी नगर,स्टेशन पारा,महादेव नगर क्षेत्र के लोगों को हो रही लो वोल्टेज बिजली की समस्या और सड़क बत्ती के गुल होने से हो रही परेशानियों को लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शहर के कैलाश नगर स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंच प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है और जल्द से जल्द सुधार किए जाने की मांग की गई हैं,इस दौरान कांग्रेस के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्ड वासी इस दौरान मौजूद रहे।

राजनांदगांव शहर के पटरी पार क्षेत्र गौरी नगर,स्टेशन पारा,महादेव नगर और अन्य क्षेत्रों में लगातार लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई हैं,इस भीषण गर्मी में लो वोल्टेज के कारण क्षेत्र वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं,इसके साथ ही सड़क बत्ती के गुल होने के कारण भी लोगों को रात में आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं,इसके कारण कई प्रकार की परेशानी सामने आ रही हैं,बिजली भी कटौती हो रही है और लो वोल्टेज के कारण कूलर और अन्य विद्युत उपकरण अच्छे से नहीं चल पा रहे हैं,जिसको लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों और कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी ने शहर के कैलाश नगर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था सुधार किए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया हैं,विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई हैं,भीषण गर्मी के कारण विद्युत व्यवस्था बाधित होने से परेशानियों का सामना क्षेत्र वासियों को करना पड़ रहा हैं।
.- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें