फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर पुलिस बनी सहारा: पगडंडी से गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल, सुरक्षित जन्मी बच्ची

Sun, 22 Mar 2026 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

जगदलपुर में पुलिस एक गर्भवती महिला के लिए सहारा बनकर उसके दरवाजे तक पहुंची। खराब सड़क और मार्ग न होने के बावजूद पुलिस ने न सिर्फ महिला को अस्पताल पहुंचाया, बल्कि उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म भी दिया। पुलिस के इस कार्य की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। जहां अक्सर पुलिस की आलोचना होती है, वहीं इस घटना ने मानवता की मिसाल पेश की है।

ग्रामीणों के अनुसार, अंतागढ़ से करीब 35-40 किलोमीटर दूर स्थित गांव वरचे में रहने वाले इतवारू राम हुपेड़ी की पत्नी फुलमा बाई को पेन हो रहा था। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कहीं से मदद नहीं मिल पाई। एक ओर महिला की हालत बिगड़ रही थी, तो दूसरी ओर गांव तक सड़क न होना सबसे बड़ी बाधा बना हुआ था।

इसी दौरान रावघाट थाने में पदस्थ आरक्षक राज शेखर उइके को मामले की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी राम कुमार साहू को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी और आरक्षक गांव पहुंचे और महिला को वाहन में बैठाकर पगडंडी मार्ग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतागढ़ ले गए। समय रहते इलाज मिलने पर महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस का आभार जताया और बच्ची के जन्म की खुशियां मनाईं। अस्पताल ले जाते अधिकारी- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें