फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: सड़क निर्माण की मुआवजा राशि दिए जाने को लेकर ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Tue, 07 Apr 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले के छुरिया ब्लाक अंतर्गत आने वाले जोशीलमती गांव के ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने जोशीलमती से गर्रापार तक सड़क निर्माण कार्य में मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। कई ग्रामीणों की भूमि सड़क निर्माण में आ रही है। जिसका मुआवजा नहीं दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया है।

जिले के छुरिया विकासखंड के गर्रापार से जोशीलमती तक सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। 2.60 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। लेकिन, इस सड़क निर्माण में जिन किसानों की भूमि आई है। उन्हें अब तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। जिसके कारण किसान अभी परेशान हैं।
 
वहीं इस स्वीकृत कार्य को निरस्त किए जाने और इस पहुंच मार्ग की लंबाई के संबंध में एक और जांच करते हुए प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उचित मुआवजा दिया जाए नहीं तो उग्र आंदोलन के लिए वह बाध्य होंगे। इसको लेकर कलेक्टर को ज्ञापन ग्रामीणों के द्वारा सौंपा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें