फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: तेज रफ्तार पिकप ने स्कूटी सवार युवतियों को मारी टक्कर, भागने की कोशिश में पेड़ से टकराया, चालक घायल

Wed, 08 Apr 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

जगदलपुर शहर में दलपत सागर के पीछे की सड़क पर एक बड़ा हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार पिकप वाहन ने स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी। इसके बाद भागने की कोशिश में पिकप पेड़ से टकराकर पलट गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दलपत सागर सड़क पर तेज रफ्तार पिकप हादसे का कारण बनी। तेज रफ्तार और लापरवाही ही इस हादसे की मुख्य वजह थी। पिकप और दुपहिया वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। घटना के बाद पिकप चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था।

इसी दौरान उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित पिकप सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गई। चालक वाहन के अंदर ही फंस गया था। राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर उसे बाहर निकाला।

हादसे के बाद की स्थिति
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। राहगीरों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला। उसे आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। इलाज के लिए उसे महारानी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका पैर टूट गया है। यह घटना दलपत सागर सड़क पर बढ़ती दुर्घटनाओं की ओर इशारा करती है।

मार्ग पर पूर्व में हुई घटनाएं
दलपत सागर के पीछे इस मार्ग पर अक्सर युवा वर्ग और बड़े वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते देखे जाते हैं। रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए इस मार्ग पर ब्रेकर भी बनवाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद रफ्तार पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। कुछ समय पहले भी यहां बाइक और बड़े वाहन की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ था। इसके अलावा, एक कार रफ्तार के चलते नियंत्रण खोने पर पानी में गिर गई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने भी बाइक सवार को टक्कर मारी थी, जिसमें उसकी जान चली गई थी  
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें